आग की चिंगारी से मड़ई सहित विवाह का मण्डप व दहेज का सामान जलकर खाक
नदवासराय/मऊ। कौन जानता था कि शादी के जश्न के माहौल में एक छोटी सी चिंगारी खुशी के माहौल को मातम में बदल देगी घटना मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदीड़ के राजस्व गांव सनोरा का है जहां बीती रात 10:30 बजे अनुसूचित जाति के चंद्रमा की पुत्री प्रियंका का शुक्रवार को आजमगढ़ जनपद के नैठी थाना मुबारकपुर से बारात आई थी अभी परछन की रस्म पूरी नहीं हुई थी इसी बीच आवासीय मकान से सटे मंडई में अचानक आग लग गई देखते देखते बगल में स्थित शादी का मंडप भी जलकर खाक हो गया और बगल में एक मंडई में बधी 15 बकरियां भी आग के आगोश में आकर जलकर मर गई लड़की की शादी में देने के सारे सामान जलकर खाक हो गए यहां तक की पहनने के लिए एक साड़ी भी नहीं बची जिससे लड़की की विदाई हो सके।
लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु गर्मी के समय हवा के झोंकों ने आग को और विकराल रूप कर दिया। मंडई में ही शादी के सारे सामान रखे हुए थे जो जलने लगे शादी के जेवरात 40000 नगदी दहेज देने के सामान बेड, बिस्तर खाद्य सामग्री सहित व्यष्टि के सारे सामान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तथा 100 नंबर पुलिस व, कटिया पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने मदद किए उधर लड़की पक्ष के लोग शादी करने से इनकार करने लगे जिसके चलते लड़की पक्ष के लोग रोने लगे जिसे देख पुलिस वालों ने बारातियों को समझा कर शादी की रस्म पूरी कराई और सुबह होते होते हुए साड़ी की व्यवस्था करके लड़की की विदाई की गई।

