Uncategorized

दुर्गविजय राय बने मऊ भाजपा के जिलाध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश के दो क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 8 जनपदों के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों के बदलने की सूची जारी की है। जिसमें मऊ के जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय बनाए गए हैं। वहीं आजमगढ़ में जयनाथ सिंह, सिद्धार्थनगर में लालजी त्रिपाठी, अंबेडकर नगर में कपिल देव शर्मा, श्रावस्ती में शंकर दयाल पांडेय, फतेहपुर में प्रमोद द्विवेदी, कानपुर ग्रामीण सुशील कटियार व अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह को बनाया है। आज 8 जनपदों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के अलावा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने दो क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी नहीं तैनाती दी है। जिसमें काशी क्षेत्र से महेश श्रीवास्तव तथा ब्रज क्षेत्र से रजनीकांत महेश्वरी को जिम्मेदारी दी गई है।

नए क्षेत्रीय अध्यक्षों के जिम्मेदारी मिलने के साथी क्षेत्रीय जनपदों के भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ काशी व ब्रज क्षेत्र के भाजपा नेताओं का अपने अपने नए नेता को जिम्मेदारी मिलने पर तथा इसके अलावा मऊ जनपद सहित अन्य जनपदों के जिला अध्यक्षों के मनोनयन पर उन्हें बधाई देने वालों का क्रम जारी है। सूची देर से आने के बाद भी लोग जैसे ही जिला अध्यक्ष बदलने की सूचना पा रहे हैं वे फोन वह सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने से नहीं चूक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *