अपना जिला

अवैध शराब के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार


मऊ। दिनांक 29.05.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *मधुबन* पुलिस द्वारा भरत का पुरवा दुबारी के पास से रामानन्द पुत्र भरोसा निवासी दुबारी के कब्जे से  19 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *हलधरपुर* पुलिस द्वारा डीहतिलक ठाकुर के पास से गुलाब राजभर पुत्र स्व0 जयकरन राजभर निवासी डीहतिलक ठाकुर थाना हलधरपुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब, 250 ग्राम यूरिया, 250 ग्राम नौसादर बरामद किया गया, थाना *दक्षिणटोला* पुलिस द्वारा पहागीराबाद के कब्जे से 50 शीशी (200 मिली0) बन्टी बबली अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *