साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा।

भारत में ये ग्रहण आंशिक रूप से ही होगा.
2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगेगा। जो हमें उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग तथा यूरोप और एशिया में आंशिक तौर पर दिखाई देगा। इसके अलावा उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में यह पूर्ण रूप से नजर आएगा। अगर भारत की बात करें तो यह आंशिक रूप में ही दिखाई देगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण का मनुष्यों के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। उसके लिए कई प्रकार की सावधानियां बताई जाती हैं। वहीं विज्ञान इसे एक खगोलीय घटना मानता है।

