अपना जिला

अवाम के हितों को मद्देनजर रखते हुये नगर की बड़ी समस्याओं के हल के प्रति हूँ गम्भीर : तय्यब पालकी

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नं0 11 स्थित भदेसरा में राजेश अमीन से गौरी राम के प्लाट तक लगभग 21.42 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाला एवं मदरसा मुहम्मदिया से आनन्द चन्द्र सिंह, नसीम का अहाता होते हुये शीला देवी तक लगभग 24.99 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाला व सी0सी0 स्लैब कार्यों का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी के हाथों वार्ड सभासद विपिन कुमार सिंह की उपस्थि में सम्पन्न हुआ। इस प्रकार पालिकाध्यक्ष ने उक्त दोनों स्थानों पर संयुक्त रूप से लगभग 46.41 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नालों को अवाम को समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर वार्ड सभासद विपिन कुमार सिंह ने पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तैय्यब पालकी का कोटिशः आभार व्यक्त करते हुये भब्य स्वागत किया। उन्होंने नाला निर्माण कराने के बाद वार्ड को और सुन्दर बनाने एवं रास्तों की मरम्मत तथा पर्याप्त पथ-प्रकाश की व्यवस्था करने हेतु श्री पालकी से अनुरोध भी किया। श्री सिंह ने बताया कि हमें श्री पालकी से बहुत उम्मीदें सम्बद्ध हैं क्यों कि इन्होंने निर्माण कार्याें की गुणवत्ता के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता पूर्ण की है।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने क्षेत्र की अवाम का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भदेसरा का बहुत महत्व है क्यों कि यह मुहल्ला मऊ नगर के बसने के प्रारम्भिक दौर से ही आबाद है। यहां पर कपड़ा एवं गल्ले की बड़ी मण्डी लगती थी और आवागमन के साधन के रूप में नदी का प्रयोग कर नावों का सहारा लिया जाता था। यहां दूर दराज से किसान एवं व्यापारी आकर कारोबार करते थे। पर यहां आवागमन हेतु उचित मार्ग व्यवस्था न होने के कारण यह कदीम मुहल्ला मऊ नगर के विकास की मुख्य धारा से पीछे छूट गया लेकिन मैं पूरी तनमयता से इसे नगर की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास में हूँ। श्री पालकी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर के रख-रखाव, सुन्दरीकरण एवं विकास के लिये आपकी मुझ से सम्बद्ध अपेक्षाओं को जल्द से जल्द पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने अवाम के हितों की वकालत करते हुये कहा कि मैं जनहित से सम्बन्धित प्रत्येक कार्याें के क्रियांवयन को सुनिश्चित कर नगर की अवाम की अपेक्षाओं को मूर्त रूप देने के लिये प्रयास में लगा हूँ। बताया कि इस क्रम में विकास एवं निर्माण कार्याें की एक श्रृंखला आरम्भ की जा चुकी है और मैं अवाम की आवश्यकताओं एवं हितों को मद्देनजर रखते हुये नगर की बड़ी समस्याओं के हल के प्रति भी गम्भीर हूँ। कहा कि मुख्य रूप से पथ-प्रकाश, जल निकासी, रास्तों को सम्तल एवं सुगम बनाने के लिये कार्य पूर्ण किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर वार्ड सभासद विपिन कुमार सिंह, सभासद राजू सैनी, सभासद मुनव्वर अब्दुलगफूर, मोलवी जमील अहमद, मंजर अली, शफी अहमद, मोहम्मद असलम, हाजी हबीब अहमद (सेठ), हाजी अनीस अहमद, मुन्नू राम, मदनचंद राम, इर्शाद अहमद, मोहम्मद शाहिद, हरीश चंद प्रधान, एजाजुद्दीन, इर्फान अहमद, ओमकार सिंह आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *