आईएम 19 एण्ड माई वाइफ इज 72, उम्र में 53 का अंतर, कर ली शादी
इसे प्यार का परवान कहें या दीवानगी की हद, जो चाहे इसे आप नाम दें, लेकिन 72 की महिला के साथ अगर 19 साल के किसी युवक का प्रेम रोमांस में बदलता है और रोमांस शादी की दहलीज तक ले जाती है तो फिर चर्चे होना तो आम बात है। ऐसे में उम्र की ढलान पर पहुंची महिला कई पीढ़ी नीचे लड़के को दिल दे बैठे और लड़का भी उस बूढ़ी आंखों में अपने जीवन के हसीन सपने देखने लगे, तो क्या कहने।
प्रेम, विवाह के कई अलग व अनोखे रियल घटनाएं तो आपने सुनी होगी लेकिन यह कहानी हर कहानी से कुछ अलग है। इसमें जीवन की अंतिम पड़ाव पर पंहुची एक 72 वर्ष की महिला की जीवन के उमंग में प्रवेश कर रहे एक 19 वर्ष के नौजवान के साथ प्रेम के चोंच लड़ाने से लेकर विवाह तक के सफर से आगे तक के सफर की कहानी शामिल है। दोनों के उम्र के बीच पूरे पांच दशक से ज्यादा का अंतर फिर भी प्रेम का रोमांस दो नव अंकुर प्रेमी युगलों से कहीं अधिक।
19 वर्ष का गैरी हार्डविक व 72 वर्ष की अलमेंडा इरेल की पहली मुलाकात एक पिज्जा रेस्टोरेंट में हुई थी। वहीं से दोनों में प्यार हो जाता है। डेली मेल के मुताबिक दोनो ने प्रेम के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक दूसरे पर जमकर एतबार, वादा, जीने मरने की बात किया। दोनों ने एक दूसरे से दो वर्ष पहले शादी कर ली थी। हालांकि इनके रिश्ते को इनके ही कई अपनों ने स्वीकार नहीं किया।
जबसे इरेल ने गैरी के साथ शादी की उनके बेटे ने अपनी मां से बातचीत करना बंद कर दिया है। वहीं इरेल के नाति-पोतों एरॉन और इंडियाना एलियॉट ने भी उनसे बात करना बंद कर दी है। इन लोगों को इस रिश्ते को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि एरॉन खुद गैरी से तीन साल बड़ा है। गैरी और इरेल के बीच उम्र का इतना बड़ा फासला होने के बाद भी दोनों की पसंद एक जैसी है। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहींं दोनों अपने प्रेम व अनुभव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा भी किया है।
