अरे वाह ! मऊ में ही करे पहाड़ी व गुफा में मां वैष्णो का दर्शन
(आदर्श कुमार गुप्ता)
मऊ। नगर के हिंदी भवन में 1972 से स्थापित जय मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष नगर में मां दुर्गा की आकर्षक झांकी व पंडाल बनाया जा रहा है। बाहर से आये कलाकारों द्वारा मां वैष्णो देवी दर्शन करने के साथ-साथ अर्धकुमारी दर्शन, हाथी मत्था, मां वैष्णो देवी दरबार, मुख्य गुफा में दर्शन, भैरोनाथ बाबा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष झांकी बनायी जा रही है।कमेटी के लोग पूरे कार्यक्रम की तैयारी में जोर शोर से लगे हुए हैं।
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए अध्यक्ष रवि शंकर खंडेलवाल शंकर व महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम 15 अक्टूबर षष्ठी के दिन सोमवार को सायं काल 5:00 बजे से प्राण प्रतिष्ठा रात्रि 8:00 बजे पूजा एवं देवी आरती के साथ शुभारंभ होगा तथा 16 अक्टूबर मंगलवार को सप्तमी के दिन दैनिक पूजा आरती प्रात 9:30 बजे एवं रात्रि 8:00 बजे देवी आरती संपन्न होगा। वहीं 17 अक्टूबर बुधवार को अष्टमी के दिन प्रात: 9:30 बजे दैनिक पूजा एवं आरती एवं देवी आरती रात्रि 8:00 बजे तक होगा। 18 अक्टूबर 2018 नवमी के दिन दैनिक पूजा एवं आरती प्रात: 9:00 बजे एवं रात्रि 8:00 बजे देवी आरती के साथ हवन पूजन एवं कलश विसर्जन रात्रि 11:30 बजे शुभारंभ होगा। 19 अक्टूबर शुक्रवार दशमी के दिन रात्रि 7:30 बजे देवी आरती8 बजे शोभायात्रा मूर्ति विसर्जन यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।
