अपना जिला

अमृत पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव का आयोजन

मऊ। होली महोत्सव का आयोजन बुधवार को नगर के अमृत पब्लिक स्कूल, नसोपुर में किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना के उपरान्त भारतीय भौतिक शास्त्री एवं प्रकाश प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिए नोबेल विजेता सी० वी० रमन का जन्मदिवस सम्पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही साथ भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रुप में प्रथम भूमिका निभाने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को विद्यालय के प्रबंधक द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात मध्यान में होली महोत्सव की झांकियां एवं विद्यालय के विभिन्न बच्चों द्वारा गायन एवं संगोष्ठी प्रस्तुत की गई। जिसमें बच्चों द्वारा की गई प्रस्तुतीकरण में झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या डा० माया सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चों के रूप में ऐसे अलंकार विद्यमान है, जो आगे चलकर निश्चित ही भारतीय सभ्यता का मान-सम्मान एवं इसकी अखंडता का विस्तार करेंगे। उन्होंने होलिका दहन एवं धूलिबन्दन के पूर्व संध्या पर बच्चों को कहा कि यह पर्व वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला अति आनंदमयी, भाईचारे को उत्कृष्ट करने वाला पर्व है, साथ ही साथ बच्चों को सावधानी पूर्वक रंग एवं गुलाल इस्तेमाल करने के प्रति सचेत किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकगण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *