अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समाधान दिवस में समस्या
घोसी/मऊ। अपर पुलिस अधीक्षक मऊ शिवा जी की अध्यक्षता में शनिवार को घोसी कोतवाली के परिसर में समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिसमें कुल 8 फरियादियों ने अपनी फरियादें अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत की।जिसमे मौके पर एक भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। अपर पुलिस अधीक्षक मऊ शिवा जी के समक्ष प्रस्तुत समस्याओं में छः पुलिस विभाग एवं दो राजस्व विभाग का रहा। जिसको त्वरित कार्यवाही हेतु प्रेरित कर दिया गया।इस अवसर पर सीओ अरशद जमाल सिद्दीकी ,कोतवाल डी के श्रीवास्तव सहित राजस्व निरीक्षक सत्येंद्र सिंह,राजेश सिंह,परशुराम यादव,आशुतोष,सुदामा आदि उपस्थित रहे।

