अपर जिला जज ने किया कार्य भार ग्रहण
मऊ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न. 3 की रिक्त अदालत में एच जे एस सुरेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को कार्य भार ग्रहण कर लिया।
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा श्री गुप्ता को अपर जिला जज के उक्त पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। उक्त अदालत ए डी जे लालचन्द गुप्ता को यही परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाए जाने के कारण रिक्त हो गई थी।
