शोक संदेश

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक छंगामल सिन्धी का हृदय गति अवरुद्ध होने से निधन

● वस्त्र होजरी एवम रेडीमेड व्यापार मंडल के प्रमुख तथा सिन्ध होजरी , व मनोज होजरी के प्रोपराइटर थे छंगामल सिन्धी

● समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे 84 वर्षीय छंगामल सिंधी

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के वरिष्ठ संरक्षक तथा वस्त्र होजरी एवं रेडीमेड व्यापार मंडल के प्रमुख तथा सिंध होजरी व मनोज होजरी के स्वामी छंगामल सिंधी का आज रविवार को प्रातः हृदय गति रुक जाने के कारण 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उनके निधन से समग्र व्यापारी समाज अत्यंत शोकाकुल एवं व्यथित है। वे अपने पीछे तीन युवा होनहार पुत्रों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता , संगठन मंत्री सुभाष कनौजिया, मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता ,कोपागंज से पत्रकार।ओमप्रकाश गुप्ता समेत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी छंगामल के सिंधी कॉलोनी हठ्ठी मदारी स्थित आवास पर गए और शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में सिंधी समाज के अशोक कुमार, मनोज कुमार ,जितेंद्र कुमार जीतू बाबू बब्बू जी ,सुंदर मल, गोपी मल, गुरमुख दास ,सुनील कुमार ,संजू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे । अंतिम यात्रा हट्टी मदारी स्थित आवास से निकाली गई जो रेलवे क्रॉसिंग तक गई तत्पश्चात गंगा तट गाजीपुर के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *