MAU के नवागत DM अमित सिंह बंसल ने कार्यभार ग्रहण किया
मऊ। नवागत जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे कोषागार कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत डीएम अमित सिंह के जिला मुख्यालय पहुंचने पर कलक्ट्रेट के अधिकारियों ने भी नए डीएम को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। जिले में पहुंचते ही वह जिला पंचायत स्थित गेस्ट हाउस में रुके। वहां से सीधे कोषागार कार्यालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में कार्य किया जाना है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सीडीओ रामसिंह वर्मा, एडीएम केहरि सिंह, सीआरओ हंसनाथ यादव, जिला कोषाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, के अलावा सदर, घोसी, मधुबन व मुहम्मदाबाद के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


