अपना जिलाखास-मेहमान

ज़िला व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त तत्वाधान में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान व अभिनन्दन

मऊ। ज़िला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान मे नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान हेतु पार्टी द्वारा हिन्दी भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को ज़िला अध्यक्ष व वरिष्ट कांग्रेस जनों ने फूल माला पहना कर और मुँह मीठा करवा कर स्वागत किया। कार्यकम में उपस्थित सभी लोगों को उनकी नियुक्ति पर बधाई प्रदान करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से हम सभी पदाधिकारियों पर विश्वास जता कर हमें जो दायित्व प्रदान किया है उसके लिए हम सभी प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमारे पर जिस प्रकार से भरोसा दिखा कर हमें यह जिम्मेदारी दी है अब हमारा कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक परिश्रम कर पार्टी को और अधिक बुलंदी तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे और जनता के बीच जाकर पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटना होगा और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाना होगा जनता की समस्याओं को विभिन्न मंच के माध्यम से हल करवाना ही हमारी प्राथमिकता है।पूर्व विधायक अमरेशचंद्र पांडेय ने कहा कि पहली बार मैंने देखा कि प्रियंका गांधी ने ऐसे व्यक्ति को जिले की बाग-डोर दिया है जो रात दिन अथक प्रयास कर कांग्रेस को मऊ जनपद में स्थापित करने का काम किया साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सारे युवाओ का साथ मिला है । शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि जो जिले के ब्लाक पदाधिकारी नियुक्त किए गए है इनकी पार्टी में बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है अपने ब्लाक के न्याय पंचाय तो का गठन व बूथ कमेटियों का ऐसे व्यक्तियों के हाथो ज़िम्मेदारी दे जो कांग्रेस पार्टी में विश्वास करता हो अगर इस तरह की ज़िम्मेदारी पूर्ण कमेटियों का गठन हुआ तो निश्चित रूप से पार्टी मजबूत होगी जो चुनाव के दरम्यान उम्मीदवार को किसी बूथ पर कांग्रेसी न होने का अभाव नहीं खलेगा।
पार्टी की तरफ से जिन नेताओं को दायित्व मिला तथा जिस का स्वागत किया गयाा उनमें प्रमुख रूप से ओमप्रकाश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, कैलाश चौहान उपाध्यक्ष, मुकेश राजभर प्रदेश महासचिव, प्रेमचंद्र चौहान प्रदेश सचिव पिछड़ा विभाग, जनपद के 9 ब्लाक अध्यक्ष शैलेश शाही, शैलेन्द्र सिंह,चन्द्र भान यादव, ज्ञानानंद दुर्गे टकर, वीरेन्द्र कुश वाहा, संजय सिंह, त्रिभुवन भारती, ओमनारायण शर्मा, सुरेन्द्र राजभर,NSUI जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह,शहर अध्यक्ष तौसीफ इलाही, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार कुरैशी, शहर अध्यक्ष मासूम अंसारी,NSUI गोरखपुर प्रभारी सईदुर रहमान,
इस समारोह में उपस्थित राष्ट्रकुंवर सिंह, घनश्याम सहाय ,शफीक अहमद डायमण्ड, उमाशंकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संजय यादव, शीला भारती, मीना भारती, विनोद कुमार, शिवाजी कन्नौजिया, ओबैदुल्लाह अंसारी, नेसार अहमद, सम्पत मोर्या, सोहेल नोमानी, राजकुमार राय , अकरम प्रीमियर,रमन पांडेय,रमेश पांडेय, रामचंद्र राय, छोटे लाल,सिकंदर प्रसाद,आफताब अहमद,विकायल प्रसाद,रामकरण यादव,रफी अतहर,वकील अहमद, उदय भान राय, यासिर नदीम, रविखनदेलवाल, गौरव राय, वीरेन्द्र चौहान, अरविंद राय, रमेश सिंह, रामचंद्र त्रिपाठी, लाल बहादुर चौहान, मधुसुधन त्रिपाठी , शमीम अख्तर इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *