अपना जिला

हाथरस : मानव सेवा संस्था मऊ ने DM के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, गुनहगारों को सजा की मांग

मऊ। मानव सेवा संस्था मऊ द्वारा जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ प्रिया सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लोगों ने कहा की हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है । एक भारतीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई । आरोपियों पर कड़ी धाराएं लगाने के बजाय प्रशासन ने एफआईआर कई दिनों तक नहीं लिखा। लड़की को छः दिनों तक नार्मल वार्ड में रखा गया। जबकि निर्दईयों द्वारा घटना के बाद उसकी मौत हो जाने पर प्रशासन से परिजन रात 2:30 बजे गिड़गिड़ाते रहे हाथरस की पीड़िता के मृत शरीर को पुलिस प्रशासन ने उन्हें देने की बजाय जबरन जला दिया।

सभी ने राज्यपाल से मांग किया है कि व्याप्त जंगलराज को समाप्त कर इसमें लिप्त गुनहगारों को कठोर सजा दिया जाए। और जो पुलिस प्रशासन इनका साथ दे रहे है उनपर भी कार्यवाही किया जाए।

इस अवसर पर सुप्रिया, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला सचिव सत्यम तिवारी, जिला मंत्री शिवम गुप्ता “अनुज”, जिला महामंत्री शिवम गुप्ता, ब्लाक महामंत्री परदहां आस्कर नमन इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *