अपना जिला

सरकार विरोधी नारे लगाते हुए, हाथरस घटना को लेकर निकाला जुलूस

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।हाथरस की घटना के विरोध में गुरुवार की शाम स्थानीय दरगाह में ग्रामीणों ने एक जलूस निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की । स्थानीय पकड़ी चौक से निकला यह जलूस लांस नायक जयराम यादव चौक सिकड़ीकोल मोड़ पर आ कर समाप्त हुआ । इस दौरान जलूस में सामिल लोगों ने प्रदेश सरकार एंव पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इज़हार किया और हाथरस में दरिंदगी के बाद युवती की हत्या के मामले में कार्रवाई तथा मृतक बेटी को इंसाफ दिये जाने की मांग की ।जलूस में सामिल लोगों के चेहरों पर इस घटना को लेकर आक्रोश साफ झलक रहा था  और उनका मानना था कि  प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है । हमारी बहु बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं । जंगबहादुर मौर्य, महाबल यादव, सेराज अहमद, पवन कन्नोजिया, विनय कुमार, अखंड प्रताप, संदीप कुमार, उदय प्रताप, काशीनाथ, गौतम कुमार आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *