सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्टार प्रचारक शिवपरसन राजभर का निधन, पार्टी के झंडे में निकला शवयात्रा
मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्टार प्रचारक शिवपरसन राजभर के आकस्मिक निधन पर सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर आम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गया। लोगों ने अपने नेता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिव परसन राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अमूल्य धरोहर थें।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ऐसे क्रांतिकारी नेता के परिवार के प्रति पूर्ण संवेदना के साथ परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में दु:ख सहने की शक्ति व साहस दें। एवं मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमने अपना एक मजबूत सिपाही खो दिया है जिसकी भरपाई असम्भव है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्टार प्रचारक शिवपरसन राजभर पार्टी के विचार को 2003 से जन जन तक फैला रहे थे। स्टार प्रचारक के रूप में उन्होंने सुभासपा के लिए दिन रात एक करके प्रचार प्रसार किया। शिवपरसन राजभर ने पार्टी के प्रमुख नेताओं से कहा था कि उनका सपना था कि मेरे मरने के बाद मुझे पार्टी के झंडे में लपेटकर अंतिम संस्कार किया जाय। जो इस दु:ख की घड़ी मेंं उनके आंतिम इच्छा को पूरे संगठन के प्रमुख लोगो के साथ पूरा किया गया।
सुभासपा नेता अरुन राजभर ने कहा कि पार्टी ने एक क्रांतिकारी नेता को खो दिया। उनके कार्य पार्टी के इतिहास के पन्नो में दर्ज होगा।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर, राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह सहित सैकड़ों समर्थक उनके पैतृक गांव मऊ जनपद के ग्राम जमालपुर बुलंद पंहुच शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया। सुभासपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं व ग्राम वासियों के साथ शवयात्रा में शामिल हो अपने नेता के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम गये व अश्रुपूरित नैनो से उन्हें अंतिम विदाई दी।

