जानी मानी हस्तियों की मिमिक्री कर अपनी अलग पहचान बना रहा बेल्थरा का निलेश
(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड/बलिया। मिमिक्री की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर निलेश दीपू बेल्थरा रोड कस्बे का ही वार्ड नं0 3 का निवासी है। मिमिक्री के क्षेत्र में अभी तक उसके द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व अखिलेश यादव जैसी हस्तियों की आवाजों की हूबहू नकल की आवाज को श्रोताओं ने काफी सराहा है।
क्षेत्र के एक और युवा को मिमिक्री के क्षेत्र में लोकप्रियता मिलने से लोगों में खुशी की लहर है। नगर निवासी निलेश दीपू में वर्षो पूर्व मिमिक्री कां शौक जाग्रित हुआ। फिर क्या था वह धीरे-धीरे जानी-मानी हस्तियों की आवाजों की नकल कर अपने दोस्तों को सुनाने लगा। समय बढ़ने के साथ ही उसमे इसके प्रति एक जुनून सा जग गया तथा जागते-सोते उसके द्वारा बड़ी हस्तियों की नकल करने का सिलसिला चल गया। इस दौरान उसने विभिन्न पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके नेताओं के भाषण की नकल सुनाकर उन्हे अचम्भित कर दिया। इस क्षेत्र में उसकी प्रसिद्धि बढ़ने के साथ ही उसे क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के मंच पर भी मिमिक्री के लिए आमंत्रित किया जाने लगा। अभी तक उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी, पूर्व मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, लालू यादव, अखिलेश यादव, मायावती के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, शाहरूख खां, अक्षय कुमार, राजकुमार की मिमिक्री कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी है। फिलहाल यू-ट्यूब पर भी उसकी मिमिक्री अपलोड हो चुकी है जिसे लोगों द्वारा लगातार सराहना मिलना जारी है।
निलेश के आवाज में यूपी के मुख्यमंत्री योगी की बात सुनने के लिए लिंक को ओपेन करें।

