अपना जिला

सुप्रीम कोर्ट शेल्टर मानिट्री कमेटी के सदस्य बृजेश कुमार आर्य का हुआ स्वागत

● गृह जनपद आगमन पर अधिवक्ताओं समेत संभ्रांत नागरिकों ने किया स्वागत

मऊ । सुप्रीम कोर्ट शेल्टर मानिट्री कमेटी के मेम्बर व मुंबई स्थित पहचान संस्था के संस्थापक बृजेश कुमार आर्य का रविवार को गृह जनपद मऊ आगमन पर अधिवक्ताओं समेत जिले के संभ्रांत नागरिकों ने फूल माला व बुके प्रदान करते भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट शेल्टर मानिट्री कमेटी के मेम्बर व मुंबई स्थित पहचान संस्था के संस्थापक बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि वैसे तो समाज में सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। लेकिन अधिवक्ताओं व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के कंधों पर काफी जिम्मेदारी होता है। इसलिए समाज व राष्ट्र के निर्माण में अधिवक्ताओं व सामाजिक संस्था के सदस्यों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होता है। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से गरीबों, असहायों की अधिक से अधिक मदद करने को लेकर आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज का विकास तब तक पूरा नहीं हो सकता है, जब तक समाज के अंतिम पायदान तक लोगों को विकास का लाभ न मिले। एडवोकेट उत्तम सिंह ने बताया कि बृजेश कुमार आर्य मऊ जिले के घोसी के मूल निवासी है। साथ ही साथ ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भूतपूर्व सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान समय में ये पहचान संस्था के संस्थापक के साथ सुप्रीम कोर्ट शेल्टर मानिट्री कमेटी में भी मेम्बर हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से एडवोकेट उत्तम सिंह, डॉ. मधुकर आनंद राय, उत्तम सिंह, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *