अपना जिला

मेजा में धूमधाम से मना धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

(गौरव सिंह)

मेजा/ प्रयागराज। क्षेत्र के अखरी शाहपुर गांव में 22 नवंबर रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा नेता डॉ देवी सिंह पटेल के नेतृत्व मे मनाया गया।

जिसके मुख्य अतिथि योगेश चंद्र यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी और विशिष्ट अतिथि रामसेवक सिंह पटेल पूर्व विधायक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत लाल बिंद अधिवक्ता ने की। पूर्व विधायक रामसेवक पटेल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जन्म आज ही के दिन 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव मे हुआ था।

वहीं कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डा देवी सिंह पटेल, राम शिरोमणि यादव ,तारकेश्वर बिंद, जयशंकर भारतीय ,मनोज पासी ,पवन पटेल ,कन्हैया लाल बिंद ,पवन बिंद, बउआ पटेल, पारसनाथ यादव, सोमनाथ यादव, रामजी यादव ,संतलाल पाल ,अभय राज यादव, मोहम्मद नियाज, सावित्री विश्वकर्मा संघ भारतीय कार्यक्रम के आयोजक रामनिरंजन विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *