चर्चा में

सीएम योगी ने दिखाई ब्लड डोनर मोबाइल वैन को हरी झंडी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग से ब्लड डोनर मोबाइल वैन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया…इस मौके पर कई अधिकारी और मीडियाकर्मी मौजूद रहें…सीएम ने बताया कि इस वैन के जरिए कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर पुण्य का काम कर सकता है…

सीएम ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर जागरूकता का अभाव है। आपका रक्तदान असल में जीवनदान हो सकता है। जो लोग रक्तदान अभियान के साथ जुड़े हुए हैं, उनको धन्यवाद देता हूं…सीएम ने योगी ने बताया कि रक्तदान को लेकर तमाम तरह की गलत धारणाएं हैं। मेडिकल साइंस भी कहती है कि हर स्वस्थ व्यक्ति हर तीसरे महीने रक्तदान कर सकता है.

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *