अपना जिला

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष पर विनोद पांडेय व महामंत्री पद पर अजय सिंह विजयी

मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन 2021-2022 के चुनाव की मतगणना बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल सम्पन्न हुई। कुल 10 पदों पर 24 प्रत्याशियों ने जीत के लिए चुनाव में भाग लिया था। कचहरी परिसर मे मतगणना को लेकर दिन भर गहमा गहमी रही। बार एसोसिएशन के कुल 1012 मतदाता सदस्यों में से कुल 997 सदस्यों ने मतदान किया। मतो की गिनती बुधवार को प्रातः 10 बजे शुरू हो कर 4 बजे तक चली। विभिन्न पदो के प्रत्याशियो व उनके समर्थकों द्वारा दिन भर बार की पुस्तकालय भवन के बाहर समूह में गिनती की जानकारी लेते नजर आए । अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय 372, विरेन्द्र बहादुर पाल 274, शमसुल हसन 175 तथा प्रभुनाथ सिंह 168 मत प्राप्त हुए। राजेन्द्र राय 98 मत से निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर अजय कुमार सिह 375, हरिद्वार राय 294, लक्ष्मीकांत यादव 204, रूपेश कुमार पांडेय 100 तथा आनंद कृष्ण पांडेय 18 मत प्राप्त हुए। अजय कुमार सिंह 81 मत से निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सत्य प्रकाश श्रीवास्तव 655, योगेश कुमार गुप्ता 317 को मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार सत्य प्रकाश श्रीवास्तव 338 मत से निर्वाचित हुए। साधारण उपाध्यक्ष के दो पद पर अरूण कुमार सिंह 602, कैलाश भारद्वाज 461 व हरिनरायन यादव को 380 मत प्राप्त हुए। इस तरह अरूण कुमार सिंह व कैलाश भारद्वाज निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए किरण यादव 427, राहुल कुमार यादव 346 तथा अवनीश कुमार गौतम 193 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार किरण यादव 81 मत से निर्वाचित हुए।तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्रीराम सिंह चौहान 229, केदार नाथ गोंड़ 400तथा मुन्नीलाल को 345 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार केदार नाथ गोंड़ 55 मत से निर्वाचित हुए।वही संयुक्त मंत्री 3 पदों हेतु नरेंद्र प्रताप सुबोध 434,मदन चंद देववंशी 610 , अश्वनी कुमार पांडेय 556 तथा मुंद्रिका कुमार को 447 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार मदन चंद देववंशी, अश्वनी कुमार पांडेय तथा मुंद्रिका कुमार निर्वाचित हुए। वहीं वरिष्ठ सदस्य पर कार्यकारिणी पद पर हरगोविंद प्रसाद, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मुहम्मद शाहिद, यशवंत सिंह तथा एखलाख अहमद तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर श्याम प्रकाश पांडेय, महेंद्र नाथ यादव, मोहम्मद इमरान अंसारी, मोहम्मद जफरयाब नसीम, अजीत प्रताप सिह तथा विवेक यादव का निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है । प्रत्याशियों के जीत की आधिकारिक घोषणा कल आम सभा में की जाएगी । बताते चलें कि अध्यक्ष पद पर 8महामंत्री पर 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 25 साधारण उपाध्यक्ष दो पद 7 उपाध्यक्ष एक पद पर 31कोषाध्यक्ष पर 23 मत निरस्त किए गए। मतगणना को लेकर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे।

मतगणना सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ,सदस्य गण रवि शंकर सिंह, शम्भू शरण श्रीवास्तव, रविन्द्र लाल श्रीवास्तव, सैयद सादिक अख्तर के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव,राकेश वर्मा,इकबाल अहमद,जकी अहमद,श्याम सुंदर दुबे,रूपेश पांडे ,शिवाजी, ज्ञानेन्द्र पांडेय ,बृजेश कुमार शर्मा,नाइफ प्रसाद, राम विलाश यादव, योगेंद्र यादव, आदि शामिल रहे।

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ जनपद मऊ के महामंत्री अरविंद तिवारी एडवोकेट ने समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *