अपना जिला

सामाजिक कार्य करने को सक्रिय हुआ मानव सेवा समिति

रविवार को वार्ड नं0 9 में क्लोरिन की गोली व ब्लीचिंग पाउडर के वितरण से हुई सामाजिक कार्य की शुरुआत

चकिया /चंदौली। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 विभूति नगर के सभासद वैभव मिश्रा के आवास पर रविवार को संभ्रांत नागरिकों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के गरीब तबकों की सहायता करने के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ने के लिए एक संगठन के गठन पर बल दिया गया। बैठक में लोगों से संगठन के नामकरण को प्रस्ताव की मांग की गई। जिसको लेकर लोगों ने अपने अपने विचार साझा किये। अंत में रमेश चंद भगत के नामकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सर्वसम्मति से संगठन का नाम मानव सेवा समिति रखा गया। संगठन के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभासद वैभव मिश्रा ने कहा कि नवगठित समिति के माध्यम से सामाजिक सरोकार से जुड़े तमाम कार्य कराए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से गरीब व असहाय तबके के लोगों को जाड़े के दिनों में पुराने कपड़े मुहैया कराना, पौधरोपण, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों में खिलौने का वितरण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व गणेशोत्सव जैसे सामाजिक कार्य प्रमुख है। बैठक के सम्पन्न होते ही संगठन के लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्डवासियों के घर-घर जाकर उन्हें ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया। इस दौरान रविंद्र पांडेय, इंद्रदेव उपाध्याय, प्रेम बहादुर सिंह, सुरेन्द्र मिश्र, अनिल सिंह, कमलेश गुप्ता, जाहिद हुसैन, मोहम्मद आजाद, दरोगा पांडेय, राजेश, सलीम, पंकज सिंह, अनिल सिंह, अब्दुल करीम, अथर्व रवि, राजेश राजभर, रहीम, लड्डू खां, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *