सांप के काटने से 12 वर्ष के बच्चे की मौत
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। थाना क्षेत्र के कचिला नारायण पुर में गुरुवार की शाम सात बजे शौच करने गए एक 12 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलतें ही परिवार में कोहराम मच गया।12 वर्षीय गबलु साहनी पुत्र नितेश साहनी गुरुवार कि देर शाम गांव के सिवान में शौच करने गया था जहां जहरीले सांप ने काट लिया। किशोर किसी तरह भाग कर घर पहुंचा और गिर कर अचेत हो गया।मुँह से झांक निकलता देख परिजनों को समझते देर नहीं लगी।आनन फानन परिजन उस को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचें जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

