Uncategorized

ठगी कर खातें से निकालें रूपये

(पवन कुमार पाण्डे
मधुबन । तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरुपुर गजियापुर में साइबर क्राइम से ठगी का मामला प्रकाश में आया है जिसमें जालसाजों ने गाँव के मनोज मौर्य नामक व्यक्ति के खाते से धोखे से 6 किश्तों में कुल 95321 रूपये की रकम उड़ा ली । ठगी का शिकार व्यक्ति गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की ।
प्रार्थना पत्र के अनुसार उक्त व्यक्ति का यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया दुबारी में खाता है जिससे वह फ़ोन पे नामक ऐप का प्रयोग कर ऑन लाइन ट्रांजेक्शन करता है । मेसो ऍप जो कि ऑनलइन खरीद बिक्री का एक ऐप है उसी के माध्यम से एक वयक्ति द्वारा मोबाइल नंबर 8814852089 से कॉल कर धोखे से बारी बारी कुल 95321 रूपये की बड़ी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली गयी । उक्त जालसाज द्वारा अपने खाते में कुल 6 किश्तों में यह रकम वसूली गयी । बता दें कि उक्त जालसाज का मोबाइल नंबर अभी भी चालू है और पीड़ित द्वारा बात करने पर कहा जा रहा है कि गलती से पैसा मेरे खाते में आ गया है आप का पैसा बारी बारी आपके खाते में भेज दिया जायेगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *