खास-मेहमान

समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त ज़िलाध्यक्ष धीरज राजभर का जिले में हुआ भव्य स्वागत

मऊ । समाजवादी पार्टी के युवा नेता व नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन के सभासद धीरज राजभर को उनके सामाजिक कार्यों व संघर्षों को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम जी द्वारा समाजवादी लोहिया वाहिनी का ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गया। समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना किया। इस दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त ज़िलाध्यक्ष धीरज राजभर ने कहा कि पार्टी द्वारा जो उनको जिम्मेदारी प्रदान किया गया है वे उसका निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही साथ इसी प्रकार से समाज व देश की लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय जी ने भी समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त ज़िलाध्यक्ष धीरज राजभर का स्वागत करते हुए निरन्तर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। उधर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मु. तैय्यब पालकी ने भी अपने कक्ष में समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त ज़िलाध्यक्ष धीरज राजभर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर सभासद विनय कुमार सिंह, सभासद मकबूल अहमद, सभासद पति नसीम अख्तर साहब, अबू अंसारी, सालिम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *