अपना जिला

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

मऊ । बुनकरों के बिजली के फ्लैट रेट खत्म करने के बाद बुनकरों को हो रही समस्याओं को लेकर जिला व शहर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता से मिलकर ज्ञापन सौंपा। चेताया कि अगर बुनकरों का फ्लैट रेट पुन: बहाल करते हुए बुनकरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता को सौंपे गए ज्ञापन में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय ने आरोप लगाया है कि मौजूदा भाजपा सरकार बुनकरों का फ्लैट रेट खत्म करके कारोबार को बर्बाद करना चाहती है। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ साहूकार बुनकर भी तहरीक के नाम पर बुनकरों का शोषण कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ व बुनकर नेता अबूबकर अंसारी ने कहा कि फ्लेट रेट को खत्म करके जो बिल का सिस्टम लागू करने का आदेश जारी किया गया है। अभी नियामक आयोग से इसकी मंजूरी नहीं मिली है, फिर भी बिजली विभाग ने बुनकरों से पासबुक पर बिजली का भुगतान लेना बंद कर दिया है और बेगैर मीटर रीडिंग लिए हर महीना बिलिंग कर दिया है। जिससे बुनकरों के नाम पर हजारों रुपए बिल का बकाया हो गया है। जब तक फ्लैट रेट का मामला हल नहीं हो जाता तब तक पुरानी व्यवस्था से बिजली बिल का भुगतान हो। विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए उसे सब्सिडी के रूप में ही दिखाया जाए। पीडी की प्रक्रिया को आसान किया जाए। जिन बिजली उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर नहीं लगा है, इससे बिल के भुगतान की समस्या आ रही है उसे अविलम्ब विभागीय खर्च पर मीटर लगाया जाए। साथ ही साथ नए कनेक्शन की प्रक्रिया को आसान किया जाए। लॉकडाउन के चलते बुनकर आर्थिक रूप से परेशान है, उनके बिजली बकाया राशि माफ किया जाए। इस अवसर पर मुख्य रुप से रामजपित पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, राजमंगल यादव, संजय यादव,ब्रहम्मानन्द पाण्डेय, अनिल जायसवाल, अकरम प्रेमियर, सोहेल नोमानी, शशिकांत राय, रमन पांडेय, अबुल फैज़, यासिर नदीम, वकील अहमद, बदन यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *