अपना जिला

समाजवादी पार्टी हर वर्ग को जोड़ कर हर वर्ग का सम्मान करती है : गौरव

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा की मासिक बैठक समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में सोसल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुवे सम्पन्न हुई।बैठक में प्रभारी के रूप में सपा जिला उपाध्यक्ष गंगा चौहान उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन के विस्तार व मजबूती पर व्यापक विचार विमर्श तथा आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर युवा घेरा कार्यक्रम के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुवे समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को जोड़ कर हर वर्ग का सम्मान करती है पार्टी के सभी नवजवान अभी से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ कमेटी को भी मजबूत करने के कार्य में लग जाये भाजपा सरकार न नवजवानों की बेरोजगारी दूर कर पा रही है न छात्रों की समस्याओं का समाधान करा पा रही है ना ही किसानों की आय बढ़ा पा रही है ना ही अन्नदाताओं की समस्याओ का समाधान करा पा रही है साथ ही साथ किसानों के हित के विरुद्ध नया कानून बना कर किसानों को गुलाम बना रही है तथा मजदूरों को काम मुहैया कराने में भी भाजपा सरकार विफल रही है भाजपा सरकार में सभी वर्गों का उत्पीड़न हो रहा है श्री पांडेय ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में सभी धर्म सभी वर्ग के लोग मिल कर समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर माननीय अखिलेश यादव जी को पुनःमुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भारी निगाहों से देख रही है।बैठक के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सपा गंगा चौहान ने कहा की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है भाजपा ने सभी को छलने का काम किया है पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ न पहुचा कर पुंजिपतियो को फायदा पहुचाने का एक मात्र काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसका जवाब जनता द्वारा आगामी चुनाव में अवश्य दिया जाएगा।
समाजवादी प्रबुद्ध सभा की मासिक बैठक में मुख्य रूप के समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय एडवोकेट, सपा जिला उपाध्यक्ष गंगा चौहान,समाजवादी छात्र सभा के नि. जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम,पंकज उपाध्याय,अशोक मिश्रा,अशोक मिश्रा, विवेक दूबे, कार्तिक श्रीवास्तव,फैयाज,अखिलेश भारती, चंदन द्विवेदी,मुलायम यादव,अनुराग सिंह,सोनू यादव,मनीष,विमलेश,आशुतोष यादव,अनिल तिवारी,श्याम लाल,आकाश दुबे,आशुतोष द्विवेदी आदि सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुवे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *