अपना जिला

निर्धन, गरीब, असहाय लोगों को वस्त्र वितरित किया गया

मधुबन। नगर के कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वस्त्र दान अभियान के अंतर्गत समाज के निर्धन, गरीब, असहाय लोगों को वस्त्र वितरण किया गया।
जानलेवा ठंड से बचाव हेतु उपयोगी वस्त्र पाकर अभावग्रस्त लोगों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान दौड़ गई और उन्होंने वस्त्र दान करने वाले दानदाताओं को शुभाशीष भी दिया ।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अमित गुप्ता ने वस्त्रदान करने वाले अनिल मद्धेशिया, गौरव राय, पवन बरनवाल व विजय गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर गोपाल गौड़, धनंजय पांडेय, श्रीराम, कमलेश चौरसिया, रोहित व अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *