खास-मेहमान

समय पर काम ना आवे, भला ऊ मीत कइसन बा

मऊ। देवकली देवलास: एक अद्भुत धार्मिक स्थल फेसबुक पेज पर शनिवार, दिनांक 19/12/2020 को गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के लिए मऊ जिले के सलेमपुर, देवलास निवासी गायक सुनील विश्वकर्मा को आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम के प्रारम्भ में सुनील विश्वकर्मा ने पेज के एडमिन और राजभाषा अधिकारी तथा कवि देवकान्त पाण्डेय के इस पेज के माध्यम से कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास की सराहना करते हुए देवकली देवलास जैसे पावन स्थल की पौराणिकता और महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने अपने गायन की शुरुआत की और एक से बढ़कर एक भजनों एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने ‘जिनिगी बेकार बाटे हरिनाम के बिना’ भजन से की । उसके बाद उन्होंने ‘अपने त सब केहू कहावेला आदमी, आदमी ऊहे बा जेके बनावेला आदमी’, ‘प्रेम चिन्हेला न आदमी कवन जात बा’, ‘समय पर काम ना आवे भला ऊ मीत कइसन बा, विपत में साथ ना आवे भला ऊ हीत कइसन बा’, ‘पियवा भेजवले बाटे घरवा लेके चार गो कहरवा अइले हो राम’ व ‘जइबू ससुरा में गोरी तोड़ नेहिया के डोरी’ आदि भोजपुरी गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया ।
पेज के एडमिन देवकान्त पाण्डेय ने लोगों से इस पेज को लाइक करके इससे जुड़ने और क्षेत्र के शिक्षा, कला व अन्य क्षेत्रों की विलक्षण प्रतिभाओं को इस मंच तक लाने का आग्रह किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *