सनबीम मुहम्मदाबाद को मिली CBSE की मान्यता
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। जनपद के लोकप्रिय स्कूलों की सूची में शामिल सनबीम सीनियर सेकंडरी स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी०बी०एस०ई०) नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्रदान कर दी गई है। स्कूल की शिक्षा प्रणाली एवं स्कूल के विद्यार्थियों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं को देखते हुए इंस्पेक्शन टीम द्वारा सनबीम सीनियर सेकंडरी स्कूल को मान्यता दी गई। विद्यालय ने सी०बी०एस०ई० के कठिन मानकों को पूरा कर यह मान्यता प्राप्त किया ।
विद्यालय का अपना भवन है और खेल का मैदान भी आकर्षक है। विद्यालय का अपना पुस्तकालय है, जो बच्चों के लिए पुस्तकों से संबंधित हर जरूरतों को पूरा करता है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की कठोर मेहनत के कारण कम दिनों में इस विद्यालय की गणना जिले के टॉप स्कूलों में होने लगी है।
सी०बी०एस०ई० मान्यता को प्राप्त कर स्कूल मैनेजमेंट द्वारा सभी छात्रों एवं स्टाफ को भरोसा जताने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह युवराज ने कहा कि सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के आशीर्वाद का यह प्रतिफल है। ये सभी बधाई के पात्र हैं और इन सभी को दिल से नमन करता हूं।
इससे पहले विद्यालय ने कोरोना की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों को जुलाई तक की 50 प्रतिशत शुल्क माफ करने का निर्णय लिया था, जिससे अभिभावकों को इस विपरीत समय में बहुत राहत पहुँची थी।


