किराना व्यवसायी कृष्णा गुप्ता का निधन
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) नगर के किराना व्यवसायी मोहल्ला गोलवारटोला निवासी 58 वर्षीय कृष्णा गुप्ता पुत्र स्व.गोवर्धन गुप्त का बुधवार को सुबह बीमारी के पश्चात बनारस में निधन हो गया है।इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मु० बाद गोहना जनपद मऊ इस शोक संतृप्त परिवार के साथ है।ईश्वर गत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।जानकारी के पश्चात
परिजन बनारस को रवाना हो गए है।

