सच्ची शिक्षा के दो लक्षण एक बुद्धिमत्ता तो दूसरा चरित्र : डा.विजय बहादुर सिंह
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गाँधी पी जी कालेज का वार्षिकोत्सव सामारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय संघ डा. विजय बहादुर सिंह एवं अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित संघ डा.राजीव प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ किया । इसके उपरांत प्रबंधक राष्ट्रकुवंर सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

सच्ची शिक्षा के दो लक्ष्य एक बुद्धिमता तो दूसरा चरित्र । उक्त बाते बतौर मुख्य अतिथि डॉ विजय बहादुर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए कहा। आगें उन्होंने चरित्र निर्माण पर बल दिया । वही डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सीखने के लिए एक जुनून पैदा कीजिए यदि आप कर लेंगे तो आपका विकास कभी नहीं रूकेगा ।आगे उन्होंने महाविद्यालय की गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर प्रकाश डाला ।महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बंदना एवं तेरी गोद में सर है मैया गीत की मनमोहक प्रस्तुति की । तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया । छात्रों ने शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिक्षा हमारे समाज की आत्मा है जो कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को दी जाती है ।मेरा देश है रंगीला के बोल पर ग्रुप डांस की प्रस्तुति करते हुए छात्राओं ने देश भक्ति की भावना जागृत कर आगन्तुकों को तालिया बजाने पर विवस कर दिया ।छात्रों ने शिव खेले होली गीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। भुखमरी नाटक के माध्यम से गरीबी को रेखांकित किया तो किसान नहीं तो हम नहीं गीत से किसानों के महत्व पर प्रकाश डाला । इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबन्धक राष्ट्र कुंवर सिंह ने कहा कि डिग्रीयां लेने के साथ ही साथ हमे अपने भारतीय संस्कृति को नहीं खोना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक प्रवीण कुवंर सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया । अध्यक्षता कर रहें पुर्व विधायक अमरेश चन्द पाण्डेय ने कहाँ कि वर्तमान समय में शिक्षा के व्यवसाई करण के बीच इंदिरा गांधी पीजी कालेज अपने पारदर्शिता के चलते शिक्षित समाज की स्थापना करने में निरंतर प्रयासरत है । कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया । इस अवसर पर राहुल सिंह, जनार्दन यादव ,अवधेश पाण्डेय, डा.आर.एन.सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, अमित मिश्रा, हेमंत कुमार आदि रहें ।

