शोक सन्देश : दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार के बड़े भाई का निधन
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। दैनिक जागरण मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के वरिष्ठ पत्रकार जंग बहादुर यादव के बड़े भाई 75 वर्षीय रामनाथ यादव पुत्र विक्रम यादव के निधन की सूचना पर कस्बे में स्थित दैनिक जागरण कार्यालय पर बुधवार को शोक बैठक हुई। जिसमें पत्रकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। ग्राम नगरीपार निवासी स्वर्गीय रामनाथ यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और मंगलवार रात्रि में अचानक उनका निधन हो गया ।
बैठक में संजय राय, अनंत प्रताप, सरफराज अहमद, राजेश जायसवाल, आनंद कुमार, प्रवीण कुमार, संतोष जायसवाल, खुर्शीद अहमद, संतोष चौरसिया, अनवार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
