शार्ट सर्किट से लगी आग, चार मंडा गेंहू की फसल राख
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हसनपुर में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गया जब तेज हवाओं के संपर्क में आकर सार्ट सर्किट से आग लग गई । देखते ही देखते चार मंडा गेहू की खड़ी फसल जल कर राख हो गया । ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । हसनपुर निवासी दीपचन्द एवं श्रीकांत तथा पलिया निवासी कमला के सिवान में स्थित खेत के उपर से हाई टेंशन विद्युत तार गुजरा हुआ है । तेज हवाओं के संपर्क में आने से इससे निकली चिंगारी गेंहू की खड़ी फसल पर जा गिरी जिससे फसल धुधु कर जलने लगा । लोग अभी कुछ कर पाते कि दीपचन्द एवं श्रीकांत का एक एक मंडा एवं कमला का दो मंडा अग्नि देव के काल के गाल में समाहित हो गया । ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुँचने से लोग आक्रोशित रहें ।

