शादी के मंडप में बैठे दूल्हे को दोस्त ने गोली से उड़ाया, मौत
(कमलजीत सिंह)
लखीमपुर खीरी। नीमगाव थाना क्षेत्र के रामपुर सुतेहरा गांव में हर्ष फायरिंग की आंड़ मे मंडप में बैठे दूल्हे को उसके दोस्त ने ही गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। गोली मारने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया । खून के लथपथ दूल्हे को इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दूल्हे के पिता ने हत्यारोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी राधेश्याम वर्मा के पुत्र सुनील वर्मा 24 की शादी नीमगांव थाना क्षेत्र के रामपुर सुतेहरा निवासी रविन्द्र वर्मा की पुत्री रूबी वर्मा के साथ तय हुई थी। बीती शाम को राधेश्याम वर्मा अपने बेटे सुनील की बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे थे। द्वाराचार के बाद दूल्हा सुनील मंडप में बैठा था तभी दूल्हे के दोस्त रामचन्द्र ने अपनी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की। उसके बाद रामचन्द्र ने दूल्हे को निशाना बनाकर दो गोलियां दाग दी , जिसमें ,एक गोली दूल्हे को जा लगी । गोली लगने से दूल्हा खून से लथपथ होकर मंडप में ही गिर पड़ा। जब तक लोज कुछ समझ पाते तब तक हत्यारोपी दोस्त मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ दूल्हे को इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दूल्हे के पिता राधेश्याम ने बताया कि उसका बेटा एक दवा कम्पनी में एजेन्ट था हत्यारोपी रामचन्द्र पुत्र रामखेलावन ग्राम उदयपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर का मेडिकल स्टोर है । दोनो अच्छे दोस्त थे रामचन्द्र ने सुनील को गोली क्यों मारी ? यह पता नही चल पाया है। नीमगांव इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर ने बताया कि मृतक दूल्हे के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया Ûया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
बसने से पहले ही उजड़ गयी रूबी की दुनियां
लखीमपुर खीरी। सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बनी रूबी की दुनियां बसने से पहले ही उजड़ गयी । बारात आने से पहले अपने मन में हजारों ख्वाब सजायें बैठी दुल्हन बनी रूबी अपनी सहेलियों के साथ हंसी ठिठोली कर रही थी। रूबी को क्या पता था कि चन्द पलों बाद ही उसकी दुनियां बसने से पहले ही उजड़ जायेगी । एक गोली ने रूबी के सारे अरमानों को पलभर में तहस नहस कर दिया। चन्द पलों बाद ही रूबी की मांग में सिन्दूर भरा जाना था लेकिन मंडप में बैठे दूल्हे सुनील को उसके ही दोस्त रामचन्द्र ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दूल्हे की मौत की खबर पाकर रूबी बेसुध होकर गिर पड़ी। घर में खुशियों की जगह मातम छा गया । शादी की रस्में जहाँ की तहाँ रह गयी । करीब तीन महीने पहले ही रूबी की सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी राधेश्याम वर्मा के बेटे सुनील वर्मा के साथ शादी तय हुई थी। लेकिन रूबी को क्या पता था कि दरवाजे पर बारात आने के बाद भी उसकी मांग सूनी रह जायेगी ।
दूल्हे की हत्या का वीडियों हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र रामपुर सुतेहरा गांव में दूल्हे की हत्या का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियों ने दूल्हे की हत्या का राज खोल दिया है। वीडियो सामने आने से पहले सब यही समझ रहे थे कि हर्ष फायरिंग मे दूल्हे को गोली लगी है। दूल्हे के परिजनों ने भी पहले पुलिस को हर्ष फायरिंग की ही बात बतायी थी लेकिन जब दूल्हे की मौत का लाइव वीडियों सामने आया तो सबके होश उड़ गये। महज दस सेके.ड के इस वीडियों मे भगवा रंग की शर्ट पहने एक युवक रिवाल्वर से दूल्हे को गोली मारता हुआ साफ दिख रहा है। हालांकि इस वीडियों में गोली चलाने वाले युवक का चेहरा नही दिख रहा है। लेकिन वीडियों सामने आने के बाद दूल्हे पिता समेत अन्य बारातियों ने गोली चलाने वाले को युवक की पहचान दूल्हे के दोस्त रामचन्द्र के रूप में की जो कि सीतापुर जिले के उदयपुर कोरैय्या का रहने वाला है। मृतक के एक अन्य दोस्त ने बताया कि रामचन्द्र बड़े घर की बिगड़ी हुई औलाद है। इससे पहले भी कई बार उसका कस्बे के लोगो से विवाद हो चुका है।
विडियो देखने के लिए लिंक को ओपेन करें…
https://youtu.be/Yq0xA2eEzgQ

