अपना जिला

नेशनल इण्टर कालेज नदवासराय की छात्राओं द्वारा उच्च अंक प्राप्त करने पर स्वागत समारोह

नदवासराय/मऊ।यू0पी0 बोर्ड के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की एक ही दिन निकले, परीक्षा फल में जनपद में उच्च अंक प्राप्त कर कईयों ने जनपद को गौरवान्वित किया। इसी कड़ी में शिक्षा क्षेत्र बडरांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत नदवासराय में स्थापित नेशनल इण्टर कालेज नदवासराय-मऊ की छात्राओं द्वारा उच्च अंक प्राप्त करने पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस उपरान्त छात्राओं को मिठाई खिलाकर अंगवस्त्र दान कर पुरस्कृत कर हौसला आफजाई किया। जिसमें हाई स्कूल की प्रतिभा यादव ने 516/600 अंक 86 प्रतिषत व इण्टरमीडिएट की छात्रा चांदनी विश्वकर्मा ने 432/500 अंक प्राप्त कर 86.4 प्रतिषत व अर्चना यादव ने 430/500 अंक प्राप्त कर 86 प्रतिषत एवं संजना सिंह ने 425/500 अंक 85 प्रतिशत प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक एजाज अहमद ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठा रही है। सरकार के मार्ग प्रदर्षन की कड़ी में विद्यालय की छात्राओं ने पढ़ाई में दमखम दिखाकर हाईस्कूल व इण्टर में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है, इन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय के 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सम्मान सहित परीक्षा पास किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जफीर अहमद, शहनवाज, अजीम, राजेन्द्र यादव, उमाकान्त, श्रीकान्त, रामजन्म, भोला, मोती राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *