अपना जिला

व्यापारियों के मान व सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : एके शर्मा

मऊ। व्यापारियों के मान व सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । व्यापारी समाज के सहयोग के लिए हम सदैव कटिबद्ध हैं। उक्त विचार हैं नवनिर्वाचित सेवानिवृत्त आईएएस एमएलसी आर के शर्मा के हैं। वे जिला महिला हॉस्पिटल में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तत्वावधान में व्यापारियों द्वारा स्वागत व अभिनन्दन के अवसर पर कहे। नवनिर्वाचित एमएलसी को व्यापारी समाज के नेताओं ने माला पहना कर स्वागत के क्रम में व्यक्त किए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता मीडिया प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी युवा जिला महामंत्री महातम यादव जिला मंत्री राम अवध सिंह जिला कोषाध्यक्ष हबीबुल्लाह टांडवी नगर उपाध्यक्ष श्याम मद्धेशिया फैयाज अहमद अनिल बरनवाल अनिल शर्मा आनंद कुमार समित दर्जनों व्यापारी नेताओं ने एमएलसी का स्वागत गर्मजोशी से किया ।इस अवसर पर व्यापारियों की समस्याओं तथा जनपद के विकास से संबंधित कई समस्याओं को रखा गया तथा उन कार्यों को तत्काल मूर्त रूप देने की मांग एमएलसी से की गई।श्री शर्मा ने प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत विधान सभा के माध्यम से समस्याओके समाधान का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *