विधायक धन्नजय कन्नौज्जिया के स्वास्थ्य लाभ के लिए आयोजित दो दिवसीय रामायण पाठ सम्पन्न
● तीन दिन पूर्व कोरोना पाजिटिव पाए गए थे विधायक
बिल्थरारोड /बलिया। क्षेत्रीय विधायक के कोरोना पाजिटिव होने से व्यथित समर्थकों द्वारा उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पैतृक गांव जमुआंव के शिवमंदिर में आयोजित दो दिवसीय रामायण पाठ व कीर्तन शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। पूजा-अर्चना के समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें एक दूसरे से शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन किया गया।
क्षेत्रीय विधायक धन्नजय कन्नौज्जिया के कोरोना पाजिटिव होने की खबर से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई थी। समर्थकों ने उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए गुरुवार को जमुआंव स्थित शिव मंदिर में दो दिवसीय रामायण पाठ व कीर्तन का आयोजन किया। शुक्रवार को हवन के साथ ही पूजा-पाठ का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम सम्पन्न होने पर लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सरकार के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।
रामायण पाठ व कीर्तन कार्यक्रम में समर्थकों के साथ ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही। आयोजक मंडल में रविंद्र सिंह, मुन्ना कनौजिया, राज कुमार कनौजिया, बबलू ठाकुर, अमर सिंह, राहुल ठाकुर, संजीत सिंह, भोलू मिश्रा, चंद्र प्रकाश मिश्रा,दिलीप सिंह, भगवान मोरिया, अजय सिंह, अरुण सिंह बबलू, महावीर यादव, आरिफ, चिंटू सिंह, राधेश्याम सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह, ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह, बहुगुणा यादव, दीपक राम, विक्की राय, अंजनी चौहान नीरज लाल श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, मुकेश वर्मा, राकेश वर्मा, त्रिवेणी साहनी आदि प्रमुख रहे।

