व्यापार व उद्योग हितों में शनिवार का लॉकडाउन वापस लिया : डा. रामगोपाल
मऊ। व्यापार व उद्योग हितों में शनिवार का लॉकडाउन वापस लिया जाए तथा व्यापारियों को किसी भी प्रकार से शोषित व उत्पीड़ित न किया जाए किया जाए। उक्त मांगे हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता के, वे रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर व्यापारी हितों के लिए आयोजित बैठक में बतौर अध्यक्ष उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। डॉ गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वीकेंड लाकडाउन अविलंब संशोधन किया जाए। क्योंकि 2 दिनों की लगातार बंदी से बाजारों में बिक्री पूरी तरह से ठप हो जा रही है इसका प्रभाव मऊ की साड़ियों की बुकिंग पर भी पड़ रहा है। शनिवार के दिन ही सााड़ी की गाठों की पैकिंग व बुकिंग होती है। उस पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। डॉक्टर ने कहा कहा की नगर में छोटे-छोटे होटल्स रेस्टोरेंट तथा हलवाई व मिठाई की दुकानों पर भी इस 2 दिन की दिन की लगातार बंदी का दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी से मांग की गई कि यदि बहुत आवश्यक हो तो यह लगातार बंदी ना करके दो अलग-अलग दिनों में बंदी के दिनों को सुनिश्चित कर किया जा सकता है।
इस अवसर पर युवा संगठन के जिला अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी ने कहा कि विगत दिनों बलिया के बेेल्थरा रोड में एसडीएम द्वारा व्यापारी को सरेआम डंडे से पीटना की घटना का जितना भी निंदा किया जाए वह कम है। बैठक में मुख्य रूप से युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव आनंद गुप्ता कन्हैया लाल जायसवाल जायसवाल अशोक सिंह विनय कुमार श्रीवास्तव गामा यादव सुनील यादव वह दिनेश कुमार हाजी अनवर अली हाजी इफ्तेखार अलंकार सुभाष चंद्र कनौजिया कनौजिया सोनू कनौजिया आदि पदाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भाग लिए।

