विद्युत विभाग ने 80 विद्युत बकायदारों का बिजली कनेक्शन काटा
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहें अभियान के तहत एसडीओ गिरीश चंद के नेेतृत्व में आधा दर्जन गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच टीम ने 80 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। साथ ही हिदायत दी कि यदि बिल का भुगतान समय से नहीं किया गया तो आर सी निर्गत कर दी जायेगी। एसडीओ गिरीश चंद के नेतृत्व में चलाये जा रहें । अभियान में गुप्ता गली, नहर चौक, रोडवेज, बेलौली, मिश्रौली, बहरामपुर, बैरियाडीह सहित आधा दर्जन गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीओ के नेतृत्व में गठित चारों ने मिलकर कुल 80 बकायादार उपभोक्ताओं का विद्युत आपूर्ति वाधित कर दी। टीम ने सभी
उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के बाद विल भुगतान न किए जाने पर इनके विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की हिदायत दी। इस कार्रवाई में अवर अभियंता सूर्य प्रकाश, रवि चंद, मुकेश यादव, रवि, अरविंद यादव, अरविंद ओझा आदि मौजूद रहे।

