वार्षिक श्रावणी पूजन 11 अगस्त को शीतला माता मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन
मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा वार्षिक श्रावणी पूजन का आयोजन 11 अगस्त रविवार को नगर के शीतला माता मंदिर में आयोजित किया गया है। इस समारोह में कुल देवता श्री सहस्त्रार्जुन भगवान पूजन के साथ ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजन भी किया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल ने बताया कि इस वार्षिक पूजन में समस्त जायसवाल समाज की उपस्थिति में पूजन के साथ ही सभा एवं सहभोज का कार्यक्रम किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपने समाज के गौरव और प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल व्यक्तित्व संदीप कुमार जायसवाल असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर मुख्य वक्ता के रूप में व डॉ एके रंजन चिकित्सक जिला अस्पताल जनपद मऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

