अपना जिला

वरिष्ठ समाजसेवी हाजी शराफत इस्तियाक सिद्दीकी ने दिया रोजा इफ्तार की पार्टी

बिल्थरारोड/ बलिया । नगर स्थित लगन मैरिज हॉल में सोमवार को वरिष्ठ समाजसेवी हाजी शराफत इस्तियाक सिद्दीकी द्वारा रोजा इफ्तार की पार्टी दी गई। रोजा इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के मुस्लिम बंधुओं के साथ ही सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शराफ़त भाई के आवास से सटे लगन मैरिज लान में सोमवार को रोज़ा इफ़्तार का भव्य आयोजन किया गया जिसने गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल दिखी। इसमें रोज़ेदार के साथ साथ हिन्दू भाईयों व तमाम सामाजिक धार्मिक व्यापारी एवं राजनैतिक लोगों का जमावड़ा रहा।
इफ़्तार के बाद नमाजियों ने दुनिया में शांति अमन और खुशहाली की दुआ की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिपरौली अब्दुल रहमान, सद्दाम, मक्की अजीज, साकिर अली, मुन्ना भाई , सभासद परवेज हाम्जा गुड्डू, इरफान अहमद , सज्जाद भाई, फारूक सहित सैकड़ों की संख्या में हर उम्र के रोज़ेदार और नमाजी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *