शोक संदेश

वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुधाकर पांडेय की धर्मपत्नी का निधन

मऊ। जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकार सुधाकर पांडेय की धर्मपत्नी का आज निधन हो गया वे काफी दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उनके निधन का समाचार सुनते ही जनपद के पत्रकारों सहित शुभचिंतकों पड़ोसियों में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बताते चलें कि मऊ नगर के निजामुद्दीन पुरा मोहल्ला निवासी डॉक्टर सुधाकर पांडेय न्यायाधीश अखबार से उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उनकी पत्नी काफी दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। डायलिसिस के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा उनके इलाज के लिए निरंतर व्यवस्था की गई थी, जो काफी दिनों से चल रही थी। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके घर पर लोग शोक संवेदना प्रकट करने के लिए आने लगे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट हरिद्वार राय ने कहा कि पत्रकार साथी की धर्मपत्नी के निधन से हम सभी साथी इस दुख की घड़ी में ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि डॉक्टर सुधाकर पांडेय सहित बच्चों एवं परिजनों को सहनशक्ति दें। निधन का समाचार सुनते शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से विनय जायसवाल, भारतेंदु मिश्रा, ब्रह्मानन्द पाण्डेय, प्रदीप सिंह, वेद मिश्रा, कल्याण सिंह, शैलेंद्र अस्थाना, शैलेश कुमार सिंह विपुल, श्री राम जायसवाल, आनंद कुमार, हरिओम राय, मोहम्मद अशरफ, डॉ आजाद नोमानी, राहुल सिंह, किंकर सिंह, रविन्द्र सैनी, जाहिद इमाम, अमित पाण्डेय आदि रहे। उनका अंतिम संस्कार गंगा तट के किनारे गाजीपुर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *