अपना जिला

लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय, कुसमौर के छात्रों ने किया रक्तदान

पिपरीडीह। विकास खंड परदहां के पखईपुर कुसमौर लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला अस्पताल सें आयी हुई डांक्टर सरीता की नेतृत्व में आयी हुई टीम ने महाविद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं की खुन की जांच की। इस रक्तदान शिविर में शेरू सिंह, अमन सिंह, रामजीत यादव, पवन पाण्डेय, सुशील द्धिवेदी, संतोष यादव, राहुल पाण्डेय, जयप्रकाश सहित पन्दह लोगों ने रक्तदान कर महादानी बने। इस मौके पर डांक्टर सरीता सिंह ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दुसरा दान नही है। आपका रक्तदान किसी दुसरे को जीवनदान देगा। 18वर्ष से अधिक आयु के युवक व युवतियों को रक्तदान करना चाहिए। लोगो द्वारा रक्तदान करने से शरीर को किसी भी प्रकार की हानी नही होती है। हर स्वस्थ ब्यक्ति को वर्ष में दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान इंसानियत को बढावा देता है।इस गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर छात्र व छात्राओं ने रक्तदान कर देश को आजाद कराने वाले शहीदों को सच्ची श्रदांजलि दी है।इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य सहीत रक्तदान शिविर में मेडिकल आफिसर राकेश मिश्रा, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार, राकेश शर्मा,फार्मासिस्ट जितेन्द्र विश्वकर्मा इत्यादि ब्लड बैक के कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *