अपना जिला

बच्चों ने ली फोर लेन सड़क बनाने की जानकारी

मऊ। घर और स्कूल के करीब से गुजरने बाली फोर लेन सड़क जिस तेजी और रफ्तार से बन रही है। जल्द ही उसका लाभ हर नागरिक उठायेगा। रविवार को घोसी के सय्यदा अमीर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इसका लाभ पहले ही उठा लेने का निश्चय कर लिया। वे वाराणसी गोरखपुर बन रहे फोर लेन सड़क के लोड के सर्वे, लेवलिंग व शिष्टाचार व अन्य टेक्निकल जानकारियां सम्बंधित तक्निकी अधिकरियों से ली।
बच्चों ने कहा कि इससे अच्छा मौका कब मिलेगा कि जब हम अभी जूनियर पढ़ाई में हैं और घर के पास सड़क बने और उसे हम देखें नहीं और समझे नहीं। बच्चों ने कहा अच्छी जानकारी जब जहां मिले ग्रहण कर लेना चाहिए। छात्र-छात्राओं को इंजीनियर मेराज अहमद, अवधेश व उनके साथियों ने बच्चों को फोर लेन सड़क के बनाने की जानकारी दी। इसको लेकर बच्चों काफी उत्साह दिखा। स्कूल प्रबंधक अमीर अहमद ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता आकिब सिद्दीकी भी मौजूद रहे। जिन्होंने बच्चो को पढ़ाई को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर मासूम, सफ्फान, आतिफ, आर.के., डॉ जमाल, नेहाल अहमद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *