अपना जिला

रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग, पीएम को पत्र लिखें यतिन्द्र

मुहम्मदबाद गोहना। चिरैयाकोट मार्ग पर बनी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन घण्टों जाम लग जाता है । जिसके कारण हज़ारों लोग प्रभावित होते हैं। बीएचयू के पूर्व छात्रनेता यतीन्द्र पति पाण्डेय ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग की है। यतीन्द्र ने लिखा है कि दो दर्जन से अधिक लोग प्रतिवर्ष जाम की समस्या के कारण दम तोड़ देते हैं। डायल 100 व एम्बुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पाती है जिससे क्षेत्र के लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छात्रों को कालेज आने -जाने में अक्सर विलम्ब हो जाता है।
यतीन्द्र पति पाण्डेय ने कहा कि अगर फरवरी 2019 तक निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आमरण अनशन पर बैठेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *