अपना जिला

रिजल्ट-डे : प्राथमिक विद्यालय मुंशीपुरा में बच्चों को अंक पत्र बांटा गया

मऊ। प्राथमिक विद्यालय मुंशीपुरा में रिजल्ट डे मनाया गया। रिजल्ट डे के अवसर पर मुंशीपुरा वार्ड के सभासद खुशहाल सिंह बड़े ने प्राथमिक विद्यालय मुंशीपुरा पर सैकड़ों बच्चों को परीक्षाफल वितरण के अवसर पर कहा कि छात्रों के शैक्षणिक मेहनत का परिणाम आज ये परीक्षा फल है। आज के दिन सभी छात्र-छात्राओं के लिए गौरव की बात होती है चाहे वह अभिभावक हो या समुदाय।
इसके पूर्व विद्यालय का सोशल आडिट समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कराया गया। जिसमें सभी अभिभावक छात्र व जनसमुदाय के लोग उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक चन्द्रधर राय ने सभी का आह्वान किया कि नये सत्र में 2 अप्रैल से निःशुल्क शिक्षा के लिए अधिक से अधिक नामांकन करायें। सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत विभाग द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तके जूता, मोजा स्वैटर, ड्रेस व भोजन मुफ्त दिया जा रहा है। केवल अभिभावक को जागरूक होकर बच्चों को शिक्षा देना बाकी है। हर अभिभावक इस पूनीत कार्य में सहयोग दें।
वार्ड सभासद खुशहाल सिंह नें वार्ड में स्थित मुंशीपुरा प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के लिए इण्टरलाकिंग, सोलर लैम्प, शौचालय, और चहारदीवारी के लिए नगरपिलका व विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया साथ ही कहा कि विभाग समय से नही चेता तो जिलाधिकारी से मिलकर विद्यालय के लिए विभाग से मॉग करूॅगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष पप्पू वर्मा, सोनम श्रीवास्तव, नीतू, सोभावती देवी, निर्मला, पार्वती, रमावती देवी, सरोज, सत्येन्द्र, नन्दिनी, प्रिया, आरती, सहित बच्चे अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति प्रदर्शन चन्द्रधर राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *