रेल चक्का जाम कर ग्रामीणों ने रखी समस्या, 15 दिनों के आश्वासन के बाद जाम से हटे
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। स्थानीय रेलवे स्टेशन उतरेजपुर एवं जैंगवा स्थित रेलवे समपार को बंद कर दिए जाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय ग्राम सहित आसपास के इलाकों के सैकड़ों महिलाओं पुरुषों वह बच्चों ने रेलवे लाइन पर आकर रेल जाम कर दिया तथा प्रदर्शन करते हुए अविलंब समपार को चालू किए जाने की मांग की तथा रेलवे प्रशासन विभाग व जिलाा प्रशासन से स्थानीय नागरिकों के समस्याओं के समाधान की बात की। रेल जाम के दौरान कई ट्रेनों का यातायात बाधित रहा अंत में प्रशासन द्वारा 15 दिनों की मोहलत के आश्वासन पर ग्रामीण रेल जाम को छोड़ने के तैयार हुए।
ग्राम वासियों का कहना है कि रेल प्रशासन ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा के लिए या तो वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करें। ताकि स्थानीय ग्रामीण अपने तहसील मुख्यालय सहित जनपद जनपद मुख्यालय या अन्य जरूरी स्थानों पर आ जा सके। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर देगा तो गांव में आकस्मिक आवश्यकताओं की चीजों का भी आवागमन हो सकेगा।
रेल चक्का जाम आंदोलन में गोदान व आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन को आंदोलनकारियों ने रोक लिया। मौके पर उप जिलाधिकारी व क्षेेेत्राधिकारी ने पहुंचकर लोगों से बात की। नेताओं ने पत्रक सौंपा तथा 15 दिन की मोहलत के बाद चक्का जाम समाप्त करने के लिए तैयार हुए।
इस अवसर पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, सपा ज़िला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, रामशब्द यादव, रामचन्द्र सिंह, रामकिशुन, मनोज माल्या, मंजन सिंह, कामरान, इरफ़ान, सुनिता यादव सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे।

