अपना जिला

रतनपुरा में BSNL की सेवा एक सप्ताह से ठप

रतनपुरा। स्थानीय बाजार व आस पास के ग्रामीण इलाकों में भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं एक सप्ताह से ठप क्यों पड़ी हुई हैंं इसका जबाब देने बाला कोई नहींं है। जबकि रतनपुरा दूरभाष केंद्र के भीतर जनरेटर की व्यवस्था है। इसके बावजूद भी उपभोक्ताओं के हितों की उपेक्षा की जा रही है। उप मंडल अभियंता ग्रुप एक्सचेंज का कहना है कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि आलोक सिंह ने संचार मंत्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर एक सप्ताह से BSNL की नेटवर्किंग ठप क्यों रही, इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। क्योंकि जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में BSNL की मोबाइल सेवा ठीक है। जबकि रतनपुरा विकासखंड में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है ,जो गंभीर रूप से जांच का विषय है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *