अपना जिलाखास-मेहमान

रक्तदान जीवनदान है : तैय्यब पालकी

मऊ। देश के निजी बैंको में अग्रणी एचडीएफसी बैंक की मऊ की मुख्य शाखा व जिला चिकित्सालय के सौजन्य से गुरूवार को शाखा कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नपा अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का विधिवत शुरूआत किया गया। तैय्यब पालकी ने कहा कि रक्तदान वस्तुतः जीवनदान है और दूसरों के जीवन की रक्षा से बढ़कर और कोई पुण्य नही हो सकता, आज लोंगो में रक्तदान के प्रति और अधिक चेतना उत्पन्न कराने की आवश्यकता है जिससे संकट में पड़े जिंदगियों को बचाया जा सके। उन्होंने बैंक प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। यूनिट हेड श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष दिसम्बर माह में HDFC बैंक के तत्वाधान में पूरे देश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, हमारा बैंक सिर्फ आर्थिक उद्देश्य के लिए बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी अपने ग्राहकों और देश की जनता से जुड़ी है। किसी भी रक्तदाता के एक यूनिट ब्लड से पांच अलग अलग जिंदगियों को बचाया जा सकता है, खून न मिलने से देश मे कई लोग दम तोड़ देते हैं। आज इस शिविर के माध्यम से न केवल हम रक्तकोष समृद्ध करते हैं, अपितु लोगो मे रक्तदान के प्रति चेतना जगाने का भी प्रयास करते हैं।इसलिए रक्तदान एक महादान है। बैंक अधिकारी मयंक श्रीवास्तव ने आये हुए अधिकारी गण, बैंक स्टाफ व रक्तदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए प्रतिवर्ष रक्तदान अभियान को और व्यापक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा. संजय सिंह, डॉ एस के मिश्रा, डा. सुजीत सिंह, डा. अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, सभासद विनय सिंह, मनीष सिंह, प्रशान्त सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *